प्रेस नोट-

❇️ थाना बुढाना पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड में 25 हजार रूपयें का इनामी व टॉप-10 गौकश अभियुक्त सहित 01 अन्य साथी अभियुक्त घायल/गिरफ्तार। कब्जे से अवैध शस्त्र, गौकशी करने के उपकरण व 01 सैन्ट्रो कार बरामद।

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में इनामी/वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक श्री आनन्द देव मिश्र थाना बुढाना के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 03.05.2024 को थाना बुढाना पुलिस की विज्ञाना जाने वाले रास्ते पर बदमाशों सें हुई पुलिस मुठभेड के दौरान 02 इनामी गौकश अभियुक्तगण को घायल/गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, गौकशी करने के उपकरण व 01 सैन्ट्रो कार बरामद किए गए है। पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- अवगत कराना है कि दिनांक 17.03.24 को अभियुक्त दिलावर पुत्र कदीर निवासी परासौली थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र बुढाना मे गौकशी की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध मे थाना बुढाना पर मु0अ0स0-98/24 धारा-3/8 सीएस एक्ट पंजीकृत था जिसमे अभियुक्त दिलावर उपरोक्त वांछित था। अभियुक्त दिलावर उपरोक्त पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था तथा अभियुक्त थाना हाजा का टॉप-10 अपराधी है। आज दिनांक 03.05.24 को थाना बुढाना पुलिस विज्ञाना जाने वाले रास्ते पर चैकिंग कर रही थी तभी 01 सेन्ट्रो कार को रूकने का इशारा किया गया तो कार सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस को देखकर कार को विज्ञाना के जंगल की ओर मोड कर भागने लगें। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो खुद को पुलिस टीम से घिरता देख कर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसर्मपण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस चेतावनी का कोई असर नही पडा तथा लगातार पुलिस पर फायर करते रहे। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश घायल हो गये।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. दिलावर पुत्र कदीर निवासी ग्राम परासौली थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
2. दिलशाद पुत्र मंजूर निवासी पत्थरगढ थाना सिनौली जिला पानीपत।

बरामदगी का विवरण-
✅ 02 तमंचे मय 04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर।
✅ गौकशी करने के उपकरण।
✅ 01 सैन्ट्रो कार नम्बर डीएल 03सी बीक्यू 1381।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त दिलावर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0स0 121/18 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  2. मु0अ0स0 139/19 धारा 379 भादवि थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  3. मु0अ0स0 153/19 धारा 3/25 ए एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  4. मु0अ0स0 347/15 धारा 147/148/149/307/323/452/504/506 भादवि थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  5. मु0अ0स0 407/15 धारा 3/25 ए एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  6. मु0अ0स0 408/15 धारा 420/414/467/468 भादवि0 व 41/102 सीआरपीसी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  7. मु0अ0स0 470/19 धारा 3/8 गौवध अधिनियम थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  8. मु0अ0स0 506/19 धारा 307 भादवि थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  9. मु0अ0स0 507/19 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  10. मु00स0 508/19 धारा 3/25 ए एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  11. मु0अ0स0 553/18 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  12. मु0अ0स0 554/18 धारा 3/5क/8 गौवध अधिनियम थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  13. मु0अ0स0 33/21 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
  14. मु0अ0स0 73/17 धारा 307 भादवि0 थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
  15. मु0अ0स0 26/21 धारा 3/25 ए एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  16. मु0अ0स0 139/19 धारा 379/411 भादवि0 थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  17. मु0अ0स0 289/21 धारा 3/5ए/8(1) गौवध अधि0 व 353 भादवि थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  18. मु0अ0स0 292/21 धारा 307 भादवि0 थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
    19 .मु0अ0स0 293/21 धारा 3/25/27 ए एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  19. मु0अ0स0 294/21 धारा 414 भादवि0 थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  20. मु0अ0सं0 405/22 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  21. मु0अ0सं0 98/24 धारा 3/8 सीएस एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0 132/21 धारा 13(1) हरियाणा गोवंश संरक्षण अधि0 थाना सिनौली जिला पानीपत।
  2. मु0अ0सं0 150/21 धारा 13(1) हरियाणा गोवंश संरक्षण अधि0 थाना सिनौली जिला पानीपत।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री आनन्द देव मिश्र थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
2. उ0नि0 श्री ललित कसाना थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
3. उ0नि0 श्री संदीप कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
4. उ0नि0 श्री रविन्द्र सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
5. है0का0 285 नीरज त्यागी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
6. है0का0 64 सुनील कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
7. है0का0 93 संजय कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
8. है0का0 640 निर्वेश कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
9. का0 285 मोहित कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
10. का0 408 अंकित कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

नोट- घायल/गिरफ्तार अभियुक्त दिलावर उपरोक्त 25 हजार का इनामी व टॉप-10 अभियुक्त है। अभियुक्त के विरूद्व जनपद मुजफ्फरनगर में लगभग दो दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *