वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा ड्यूटी के दौरान मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को दिये गये नियुक्ति पत्र, अग्रिम भविष्य हेतु दी गयी शुभकामनाएं।

अवगत कराना है कि आज दिनांक 11.06.2024 को पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा 1. उ0नि0 स्व0 श्री देवेन्द्र सिंह तोमर के पुत्र श्री आशीष तोमर को चतुर्थ श्रेणी(कुक) के पद पर तथा 2. मुख्य आरक्षी स्व0 श्री मुनेश कुमार त्यागी के पुत्र श्री राहुल त्यागी को आरक्षी के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। श्री राहुल त्यागी व श्री आशीष तोमर को यह नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली-1974 के अधीन प्रदान किये गये हैं। ज्ञात हो कि उ0नि0 स्व0 श्री देवेन्द्र सिंह तोमर की दिनांक 29.11.2017 तथा मुख्य आरक्षी स्व0 श्री मुनेश कुमार त्यागी की दिनांक 15.03.2021 को असमय मृत्यु हो गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को उनके अग्रिम भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गयीं।
MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE
