प्रेस नोट-

थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग फरार चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/फरार गैंगस्टर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल तथा प्रभारी निरीक्षक श्री ओमप्रकाश सिंह थाना सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05.05.2024 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग मु0अ0सं0- 112/24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंगस्टर अभियुक्त शान मौ0 पुत्र भूरे निवासी बृस्पतिबजार कस्बा व थाना निवाडी गाजियाबाद को अभियुक्त के मसकन बृहस्पतिबाजार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. शान मौ0 पुत्र भूरे निवासी बृस्पतिबजार कस्बा व थाना निवाडी, गाजियाबाद।

गिरफ्तार अभियुक्त शान मौहम्मद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 356/23 धारा 379/411 भादवि सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0स0 357/23 धारा 379/411/465 भादवि सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0स0 355/23 धारा 379/411 भादवि थाना मुरादनगर, गाजियाबाद।
4. मु0अ0स0 112/24 धारा 2/3 गैगस्टर अधि0 थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक ओंमप्रकाश सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
2. है0का0 66 शोविन्द्र थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
3. है0का0 719 बालकिशन थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
4. है0का0 688 आदित्य थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *