आज का इतिहास,

20 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :—-
लार्ड क्लाईव को 1757 में बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
ब्रिटेन ने 1780 में हालैंड के खिलाफ युद्ध की घाेषणा की।
ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और रूस ने 1830 में बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।
महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1876 में राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ की रचना की।
अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने 1919 में आव्रजन पर रोक लगाई।
जर्मनी में 1924 में एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई।
भारतीय गोल्फ संघ का 1955 में गठन।
अमेरिका में 1956 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बसों में होने वाले रंगभेद पर रोक लगाई जानी
चाहिए।
गोरख प्रसाद ने 1957 में पदमुक्त होकर नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा संयोजित ‘हिंदी विश्वकोश’ का संपादन भार ग्रहण किया।
जर्मनी में बर्लिन की दीवार को 1963 में पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया।
यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की 1973 में मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।
संसद ने 1988 में 62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।
20 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति:—
प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ,और न्यायविद गोकरननाथ मिश्र का जन्म 1871 में हुआ
प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ मोतीलाल वोरा का जन्म 1927 में हुआ।
प्रसिद्ध साहित्यकार रॉबिन शॉ का जन्म 1936 में हुआ।
उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्म 1960 में हुआ।
20 दिसंबर को हुए निधन :—-
सन्त एवं समाज सुधारक संत गाडगे बाबा का 1956 में निधन हुआ।
अमरीका के उपन्यासकार जॉन इशटाइन बक का 1968 में निधन हुआ।
प्रसिद्ध अभिनेत्री नलिनी जयवंत का 2010 में निधन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *