उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) की स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में निकाली जा रही व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का 3 अक्टूबर 2023 को माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकुंद मिश्रा जी के नेतृत्व में गोंडा पहुंची I वहां के व्यापारियों ने खूब जोरों शोरों एवं हर्षोल्लास से यात्रा का स्वागत किया I संगठन की ओर से जिला अध्यक्ष शास्त्री विनोद आर्य एवं युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेंद्र कृष्ण ने मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन महेंद्र मयूर जैन, वरिष्ठ प्रांत उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल जी, प्रदेश संगठन मंत्री श्री दिनेश बंसल जी एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील जैन का माल्यार्पण एवं शाल भेंट कर स्वागत किया I अशोक कंसल ने बताया कि व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का लक्ष्य देश एवं प्रदेश के सभी व्यापारियों को एकत्रित करके उनकी समस्याओं को जानकर, उनका समाधान केंद्र सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर करना ही इस यात्रा का उद्देश्य है I उन्होंने कहा कि व्यापारियों को आ रही कठिनाइयों से निपटने के लिए सभी पदाधिकारी ने मिलकर एक ड्राफ्ट तैयार किया है जिसे जल्द ही केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री माननीय पीयूष गोयल को देना प्रस्तावित है I

