थाना छपार पुलिस एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण, 04 हत्यारे अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे व निशादेही से आलाकत्ल तमंचा व दाव बरामद। सम्पत्ति हड़पने के उद्देश्य से मौसेरे भाई ने ही कराई थी हत्या।

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री विनय कुमार गौतम के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.08.2023 को थाना छपार पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04.08.2023 को ग्राम बढेड़ी के जंगल में हुई हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 04 हत्यारे अभियुक्तगण को तेजलहेडा चौराहा के पास ग्राम खिन्दडिया के तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे व निशादेही से हत्या में प्रयुक्त लोहे का दाव व तमंचा बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 04.08.2023 को वादिया श्रीमती ब्रिजेश पत्नी स्व0 श्री राजवीर निवासी ग्राम बढेडी थाना छपार, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना छपार पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वादिया के पुत्र स्व0 कुलदीप की ग्राम परेई के जंगल मे रास्ते पर हत्या कारित कर दी गयी है जिसका शक मृतक के मौसेरे भाई अरविन्द उर्फ जोनी पुत्र कालूराम निवासी ग्राम मौलाहेड़ी थाना मन्सुरपुर , मुजफ्फरनगर पर है। तहरीर के आधार पर थाना छपार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना छपार पुलिस तथा सर्विलांस की टीमों का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 19.08.2023 को उक्त हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 हत्यारे अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पता-
1. लुकमान पुत्र नूरदीन निवासी ग्राम बिलासपुर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
2. तासीन पुत्र लाला निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
3. साहिर पुत्र अलमूदीन निवासी ग्राम मोलाहेडी थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।
4. सोनू पुत्र ब्रहमचन्द निवासी ग्राम मोलाहेडी थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।
पूछताछ का विवरणः- प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक कुलदीप की सम्पत्ति का उसके अलावा कोई वारिश नहीं है। मृतक का मोसेरा भाई अरविन्द उर्फ जोनी पुत्र कालूराम निवासी ग्राम मौलाहेड़ी थाना मन्सुरपुर , मुजफ्फरनगर कई वर्षों से मृतक के घर में परिवार सहित रह रहा था। अरविन्द उर्फ जोनी उपरोक्त द्वारा कुलदीप की सम्पत्ति हड़पने के उद्देश्य से 10 लाख रुपये में अभियुक्तगण 1. लुकमान, 2. तासीन, 3. साहिर, 4. सोनू उपरोक्त तथा 5. आबिद पुत्र मौशम निवासी माण्डी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, 6. काला पुत्र नामालूम निवासी माण्डी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, 7. साजिद उर्फ मास्टर पुत्र इलाहू निवासी बिलासपुर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर आदि के साथ कुलदीप की हत्या करने का सौदा किया था। अभियुक्त अरविन्द उर्फ जोनी द्वारा अपने साथी साहिर व सोनू को मृतक के खेत पर जाने वाला रास्ता दिखाया गया तथा दिनांक 04.08.2023 की शाम को जब मृतक कुलदीप अपने खेत से नौकर खाना वापस देकर लौट रहा था तब रास्ते में अभियुक्तगण 1. लुकमान, 2. तासीन, 3.आबिद, 4. काला, 5. साजिद उर्फ मास्टर उपरोक्त द्वारा कुलदीप की हत्या कर दी गयी थी। स्थानीय पुलिस द्वारा घटना में वांछित अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
बरामदगीः-
➡️01 तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर।(आलाकत्ल)
➡️01 दाव ।(आलाकत्ल)
अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अमरपाल शर्मा थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
2. उ0नि0 विनित मलिक थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
3. उ0नि0 नन्द किशोर शर्मा थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
4. उ0नि0 सेन्सरपाल सिंह थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
5. है0का0 04 राहुल कुमार सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।
6. है0का0 102 दीपक कुमार सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।
7. है0का0 302 गौरव थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
8. है0का0 747 विनय थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
9. का0 108 ललित कुमार सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।
10. का0 552 अनीस खां थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
11. का0 311 जितेन्द्र सिंह थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
12. का01836 हरमेश गोला थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
13. का0 2213 रजत थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
14. का0 2208 विवेक थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE
