प्रेस नोट-

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 01 लुटेरा अभियुक्त घायल सहित 01 लुटेरे अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे व निशादेही से घटना में प्रयुक्त एवं लूटी हुई मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद।





अवगत कराना है कि जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 24.05.2023 को थाना सिविल लाईन पुलिस की बझेडी अंडरपास के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश घायल/गिरफ्तार सहित 01 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे व निशादेही से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल स्पलेण्डर प्लस यूपी 12 बीपी 2644 एवं दिनांक 18/05/2023 को थाना छपार से लूटी हुई मोटरसाईकिल स्पलेण्डर प्लस यूपी 12 बीएल 8992, 02 अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 04 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। स्थानीय पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता-
1.राशिद त्यागी पुत्र शाहिद निवासी सरवट थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।(घायल)

  1. मोनू मलिक पुत्र सुक्का निवासी सुभाष नगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

बरामदगी का विवरण-

  1. 01 मोटरसाईकिल स्पलेण्डर प्लस यूपी 12 बीपी 2644 ।(घटना में प्रयुक्त)
  2. 01 मोटरसाईकिल स्पलेण्डर प्लस यूपी 12 बीएल 8992।( लूट के अभियोग से सम्बन्धित)
  3. 02 अवैध तमंचा मय 01 खोखा व 4 जिन्दा कारतूस .315 बोर।

अभियुक्त राशिद त्यागी पुत्र शाहिद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 580/19 धारा 392,411 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0 581/19 धारा 147,148,149,307 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0सं0 582/19 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0सं0 586/19 धारा 414 भादवि व 41,102 द0प्र0सं0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
5. मु0अ0सं0 29/20 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
6. मु0अ0सं0 474/19 धारा 392,411 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 श्री ललित थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
  2. उ0नि0 श्री प्रशान्त कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
  3. है0का0 719 बालकिशन थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
  4. का0 527 गौतम थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
  5. का0 1057 विमल थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
  6. का0 1632 विकास थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
  7. का0 958 कृष्ण थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
  8. का0 2329 करन थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
  9. का0 907 सुमित थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
  10. का0 1068 देवेश थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *