प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी की माता राजबीरी देवी को मिला यशस्वी सम्मान

मुजफ्फरनगर। गौरवशाली देशभक्त कल्याणकारी सैनिक संस्था के द्वारा शनिवार को भोपा रोड पर सेना शिक्षा कोर का 105वां स्थापना दिवस मनाया गया। सैनिकों और उनके परिवारों के हितों को लेकर संघर्ष और कार्य करने वाले कुछ प्रमुख भूतपूर्व सैनिकों और परिजनों को यशस्वी सैनिक सम्मान भी प्रदान किये गये। इनमें राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी की माता जी एवं भूतपूर्व सैनिक स्व. राजपाल सिंह की पत्नी राजबीरी देवी को भी संस्था ने सम्मानित किया। राजपाल सिंह ने सेना में रहते हुए भारत के लिए कई जंग लड़ी और बलिदान दिया।
प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा आज अपने फौजी भाईयों के उत्थान और सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें हमारी माता जी को भी सम्मानित किया है, यह पुरस्कार हमारे लिए अपनी माता के लिए भारत रत्न जैसा सम्मान है। मेरे पिता 1967 तक सेना में भर्ती रहे और उन्होंने वीर अब्दुल हमीद के साथ देश के मान के लिए जंग लड़ी, उसमें घायल हुए तो अब्दुल हमीद ने ही मेरे पिता को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *