मोती झील के सौन्दर्यकरण

मोती झील के सौन्दर्यकरण हेतु जिलाधिकारी महोदय ने की समीक्षा बैठक।

बैठक के उपरान्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), नगर मजिस्ट्रेट, ई0ओ0 नगर पालिका ने किया मोती झील का निरीक्षण।

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के माध्यम से झील के सौन्दर्यकरण एवं वाटर ट्रीटमेंट का कार्य किया जायेगा।

                *आज दिनांक 16.05.2025 को जिलाधिकारी महोदय उमेश मिश्रा द्वारा जिला पंचायत कार्यालय मे शहर के प्रसिद्व मोती झील के सौन्दर्यकरण एवं वाटर ट्रीटमेंट कार्यो को पूर्ण कराये जाने हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल जी के साथ नवांगतुक अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0 एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, अधिशाषी अधिकारी डा0 प्रज्ञा सिंह सहित आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रतिनिधि अनिल कपूर उपस्थित रहे।*

                *जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि कुछ दिन पूर्व द्वारा स्वंय मोती झील के सौन्दर्यकरण हेतु साफ-सफाई के कार्यो तथा झील के पानी से जलकुम्भी निकालने के कार्य का शुभारम्भ किया थां जिसमें नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा पचास कर्मचारी लगाए गए है, जो की विशेष रूप से मोती झील एवम् आस पास के क्षेत्र में सफ़ाई करेंगे जलकुंभी की सफ़ाई के साथ ही मोती झील के पानी का ट्रीटमेंट भी प्रारंभ किया गया है। आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा  बायोरिमाडिएशन द्वारा पानी का ट्रीटमेंट किया जायेगा जिसमें आर्गेनिक तरीक़े से पानी का शुद्धीकरण किया जाएगा जिससे जलीय जीवों मछलियों पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव ना पड़े, साथ ही झील में नालों से पहुँचने वाले गंदे पानी को रोकने की व्यवस्था की जायेगी भविष्य में मोती झील के आस पास क्षेत्र में पाथवे , बेंच  लाइट्स आदि की व्यवस्था करते हुए सुंदरीकरण कराए जाने की योजना है जिसे जल्द ही पूर्ण करा लिया जायेगा।*
                *उक्त बैठक के उपरान्त  अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), नगर मजिस्ट्रेट, ई0ओ0 नगर पालिका  द्वारा टीम आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था के मौके पर निरीक्षण किया तथा संस्था एवं नगर पालिका द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिये कि इस पौराणिक झील का महत्व समझते हुए सभी कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जाये जिससे स्थानीय निवासियों को टहलने के लिए एक अच्छा वातावरण मिल सके।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *