शुक्र ग्रह प्रभाव एवं उपाय

शुक्र भी दो राशिओं का स्वामी है, वृषभ और तुला। मौज मस्ती,घूमना फिरना,दोस्त मित्र इसके प्रमुख लक्षण है। कुंडली में शुक्र के अशुभ प्रभाव में होने पर मन में चंचलता रहती है, एकाग्रता नहीं हो पाती। खान पान में अरुचि, भोग विलास में रूचि और धन का नाश होता है। चलते समय अगूँठे को चोट पहुँच सकती है। स्वप्न दोष की शिकायत रहती है।
शुक्र ग्रह उपाय
माँ लक्ष्मी की सेवा आराधना करे एवं श्री सूक्त का पाठ करे। खोये व मिश्री का भोग लगाये।
स्वयं के भोजन में से गाय को प्रतिदिन कुछ हिस्सा अवश्य दें।
कन्या भोजन कराये। अन्न त्तथा ज्वार दान करें।
गरीब विद्यार्थिओं में अध्यन सामग्री का वितरण करे।
“ॐ सुं शुक्राय नमः” का 108 बार नित्य जाप करना भी लाभकारी सिद्ध होता है।
पं. अनिल भट्ट भारद्वाज
सेवा समिति शिव मन्दिर सर्कुलर रोड जाट कालोनी मुजफ्फनगर उत्तरप्रदेश दूरभाष 8475008225
