प्रेस नोट-

▪️ थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 वांछित शातिर वाहन चोर अभिययुक्त को किया घायल/गिरफ्तार।

▪️ घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद।

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बसंल के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बुढ़ाना श्री आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 09.02.2025 को थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 वांछित शातिर वाहन चोर अभियुक्त को मेरठ करनाल हाईवे पर वाजिद के होटल के पास से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 30.12.2024 को वादी श्री सुशील सैनी पुत्र रामानन्द निवासी मौ0 पूर्वी पछाला थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर के द्वारा थाना बुढाना पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटर साईकिल चोरी कर ली गयी है। तहरीर के आधार पर थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 529/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें 02 अभियुक्तगण को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
आज दिनांक 09.02.2025 को थाना बुढ़ाना पुलिस मेरठ करनाल हाईवे पर चैकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साईकिल चोरी करने वाले गिरोह का सरगना किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा 01 व्यक्ति को चैकिंग हेेतु रूकने का इशारा किया गया। व्यक्ति द्वारा पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. अमित पुत्र सुरेश निवासी लूम थाना छपरौली जनपद बागपत।

बरामदगी-
✅ 01 तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त अमित उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0स0 529/2024 धारा 303(2) बीएनएस चालानी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
  2. मु0अ0स0 435/2018 धारा 307 भादवि0 थाना कांधला, शामली।
  3. मु0अ0स0 464/2018 धारा 307 भादवि0 थाना कांधला, शामली।
  4. मु0अ0स0 466/2018 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना कांधला, शामली।
  5. मु0अ0स0 1023/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना साहिबाबाद कमि0 गाजियाबाद।

घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री ललित कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
2. उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
3. उ0नि0 श्री अभिषेक चौधरी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
4. उ0नि0श्री नन्द किशोर थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
5. है0का0 511 मनोज थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
6. का0 701 हरीश कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
7. का0 231 गजेद्र कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
8. का0 1913 अस्फाक थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *