धर्मों रक्षिति रक्षित :

विशेषांक: जीवन अनमोल हैं!
जिओ और जीने दो!
मेरे प्रिय साथियों जीवन श्री भगवान जी का दिया हुआ अनमोल उपहार हैं, इसका उपयोग एवं व्यवहार ऐसा बनाएं कि अपने आप भी खुश और समाज भी खुशहाल हो! ताकि परमात्मा भी हमारे सद्दकर्मों से प्रशन्नचित रहें क्योंकि हम सब उसी की अनमोल कृति हैं!
सर्वे भवन्तु सुखिन:
सर्वे संतु निरामया!!
अब बात करते कुछ अच्छी पहल की!

  1. वाहन गति नियंत्रण: स्पीड ब्रेकर चालकों को वाहन की गति धीमी करने के लिए मजबूर करते हैं, जिससे अत्यधिक गति के कारण होने वाली दुर्घटनाओं का जोखिम कम हो जाता है और समग्र सड़क सुरक्षा में सुधार होता है।
  2. पैदल यात्री सुरक्षा: वाहनों की गति कम करके, स्पीड ब्रेकर पैदल यात्रियों के लिए सड़क पार करने के लिए सुरक्षित वातावरण बनाते हैं, विशेष रूप से स्कूलों, पार्कों और आवासीय क्षेत्रों के पास।
  3. यातायात को नियंत्रित करना: स्पीड ब्रेकर आक्रामक ड्राइविंग को हतोत्साहित करते हैं और अधिक नियंत्रित यातायात प्रवाह को बनाए रखने में मदद करते हैं, दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करते हैं और समग्र यातायात प्रबंधन में सुधार करते हैं।
  4. दुर्घटना की रोकथाम: कम गति लागू करने से, स्पीड ब्रेकर दुर्घटनाओं की गंभीरता और टकराव की संभावना को काफी हद तक कम कर देते हैं, जिससे चालक और पैदल यात्री दोनों सुरक्षित रहते हैं।
  5. लगभग हर चौराहों पर लगे स्पीड ब्रेकर: यातायात का सुचारु रूप से आवागमन हेतु लगभग सभी अपेक्षाकृत भीड़भाड़ वाले चौराहों पर अवश्य ही स्पीड ब्रेकर लगाए जाए!
  6. विद्यालय छुट्टी के समय सड़क सुरक्षा नियमों के अंतर्गत बरती जाए पूरी पूरी सावधानी, क्योंकि जीवन हैं श्री प्रभु जी की अनमोल कहानी!
  7. सड़क नियमों का किया जाए पूरा पूरा पालन- तभी आगे के जीवन का होगा अति सुंदर चालन!
  8. आइए हम सब एक दूसरे का ख्याल रखते हुए प्रगति के पथ पर अविरल बढ़े!
  9. जय हिंद – जय भारत – जय भारतीय संस्कृति!
  10. धीरे चलिए – सुरक्षित रहिए! "जय श्री राम - जय श्री राम " पंडित धर्मराज यज्ञनारायण भट्ट जी
    लक्ष्मीनगर, मुज़फ्फरनगर|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *