-प्रेस नोट-

थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद।

अवगत कराना है कि जनपद में अवैध शस्त्र निर्माण एवं शस्त्र तस्करों के विरुद्ध श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.04.2023 को ग्राम जौला-कुरालसी रास्ते पर बन्द पडे कोल्हू से अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः- प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बन्द पडे कोल्हू में अवैध रूप से शस्त्र निर्माण कर रहा था जिससे निर्मित शस्त्रों को बेचकर धन लाभ अर्जित कर सके। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त के अनय अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
1. मशरूर पुत्र सलामू निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

बरामदगी का विवरणः-
➡️ 02 देशी बन्दूक .12 बोर।
➡️ 01 बन्दूक .315 बोर।
➡️ 01 पोनिया .12 बोर।
➡️ 05 तमंचे .315 बोर।
➡️ 03 तमंचे .12 बोर।
➡️ 06 अधबने तमंचे।
➡️ 10 अधबनी बॉडी।
➡️ 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस .12 बोर।
➡️ 01 खोखा कारतूस .12 बोर।
➡️ 07 नाल .315 बोर।
➡️ 05 नाल .12 बोर।
➡️ 05 तमंचे कीबट व बॉडी लोहे की।
➡️ 02 बट लकडी की बन्दूक वाली।
➡️ अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों का विवरण– 01 छोटी आरी, 04 रेती, 01 ब्लेडवाली आरी, 05 आरी के ब्लेड, 01 ग्राइन्डर, 08 ब्लेड ग्राइन्डर, 01 पंखा भटठी का, 01 सिकंजा, 01 ड्रिल मशीन, 01 छैनी, 01 हथौडी, 01 हथौडा, 03 बडी स्प्रिंग, 10 छोटी स्प्रिंग, 02 पेचकस, 01 प्लास, 01 संडासी, 01 राफी, 04 रेगमार्ग, 02 सुंभी, 01 डिब्बी स्क्रू, 02 कैन ब्लैक स्प्रे कलर, 16 पत्ती लोहे की, 20 लकडी की चाप, 15 टुकडे लोहे की चादर के, 70 मीटर डोरी, 01 होल्डर व 01 बल्ब।

गिरफ्तार अभियुक्त मशरूर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 487/16 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0 790/18 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0सं0 279/20 धारा 147,148,149,307 भादवि थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0सं0 280/20 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
5. मु0अ0सं0 281/20 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
6. मु0अ0सं0 188/23 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार शर्मा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
2. उ0नि0 श्री गजेन्द्र सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
3. उ0नि0 श्री रोहित चौधरी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
4. है0का0 640 निर्वेश शर्मा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
5. है0का0 64 सुनील कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
6. का0 543 विनय कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
7. का0 1923 सुधीर कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
8. का0 1377 नकुल सांगवान थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *