19 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:—-
ब्रिटेन और रूस के बीच 1755 में सैन्य संधि हुई।
विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट ऑफ़ वेनिस” का मैनचेस्टर में 1891 को पहली बार मंचन 1891 में किया गया।
न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।
1907 को कृत्रिम तेल का निर्माण हुआ। इस नये पदार्थ का आविष्कार स्काटलैंड के रसायनशास्त्री जेम्ज़ यांग ने किया था। यांग, पत्थर के कोयले की खदान के मालिक थे और उनके पास एक प्रयोगशाला थी पत्थर के कोयले के आसवन से उन्होंने कृत्रिम तेल बनाने में सफलता प्राप्त की थी।
हॉलीवुड फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को 1952 में अमेरिका वापस आने से रोक दिया गया।
अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने 1955 में विद्रोह कर राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।
स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति 1982 में बने।
ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस 1983 को स्वतंत्र।
मेक्सिको सिटी में 1985 को भूकंप से भारी तबाही हुई. वहां करीब 10,000 लोग मारे गए थे।
इटली के आलप्स पर्वतों के बीच 1991 को बर्फ में पड़ा हुआ प्राकृतिक ममी मिला. यह करीब 5000 साल पुराना था।
एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन 1996 में बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।
साइबर वॉर की सम्भावना को देखते हुए अमेरिकी एयरफ़ोर्स ने 2007 में अस्थायी कमांड का गठन किया।
नासा ने 2011 में चांद और मंगल ग्रह के अलावा अंतरिक्ष यात्रियों को ब्रह्मांड के दूसरे ठिकानों पर भेजने के लिए स्पेस लाँच सिस्टम (एसएलएस) नामक 100 टन तक वज़न को अंतरिक्ष में ले जा सकने वाले एक भव्य रॉकेट की रुपरेखा तैयार की।
अख़लाक़ मोहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ को 2011 में उर्दू साहित्य में उनके योगदान के लिए 2008 का 44वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
एप्पल आईफोन 6 की बिक्री 2014 में शुरु हुई।
19 सितंबर को जन्मे व्यक्ति :——
गायक, संगीतकार और अभिनेता लकी अली का जन्म 1958 में हुआ।
अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म 1965में हुआ।
भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का जन्म 1977 में हुआ।
हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि कुंवर नारायण का जन्म 1927 में हुआ।
बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान श्रीपाद दामोदर सातवलेकर का जन्म 1867 में हुआ।
19 सितंबर को हुए निधन :——
चौथे गुरु गुरु राम दास का निधन 1581 में हुआ।
‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ के विद्वान विष्णुनारायण भातखंडे का निधन 1936 में हुआ।
चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री सरस्वती प्रसाद का निधन 2013 में हुआ।
मुग़ल वंश के 11 वे बादशाह रफ़ीउद्दौला का निधन 1719 में हुआ।

