✳️ थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड के दौरान 02 शातिर लुटेरे अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, मोबाईल लूट के 03 अभियोगों का सफल अनावरण।

✳️ अभियुक्तगण के कब्जे से लूटे गये 06 मोबाइल फोन तथा 01 मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद ।
अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष थाना कोतवाली नगर श्री अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24.06.2024 को थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम की मीरापुर रजवाहा पटरी पर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 02 शातिर लुटेरे अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार करते हुए मोबाइल लूट की 03 घटनाओं का सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से लूटे हुए 06 मोबाईल फोन, 01 मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 04.02.2024 को थानाक्षेत्र खतौली, दिनांक 01.05.2024 को थानाक्षेत्र मन्सूरपुर तथा दिनांक 15.06.2024 को थानाक्षेत्र बुढाना से अज्ञात बदमाशो द्वारा मोबाइल फोन लूटने की घटना कारित की गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना खतौली पर मु0अ0सं0 50/24 धारा 392 भादवि, थाना मन्सूरपुर पर मु0अ0सं0 97/24 धारा 392 भादवि तथा थाना बुढाना पर मु0अ0सं0 254/24 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी एवं घटना के सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी।
दिनांक 24.06.2024 को थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम बुढाना मोड पर चेकिंग कर रही थी तो जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि थानाक्षेत्र खतौली, मन्सूरपुर तथा बुढाना मे हुई मोबाईल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में शाहपुर की तरफ से आ रहे है । इस पर थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा शाहपुर चौराहे पर सघनता से आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। कुछ समय पश्चात शाहपुर की तरफ से 01 मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी जिसपर 02 व्यक्ति सवार थे जिसे चेंकिग हेतु रूकने का इशारा किया परन्तु मोटरसाईकिल सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल का पीछा किया गया तो यह मोटरसाइकिल तेज रफ्तार होने के कारण असंतुलित होकर गिर गई, उक्त मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा अपने आप को पुलिस से घिरा समझकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 अभियुक्त घायल हो गये। घायल/ गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 06 मोबाईल फोन, 01 मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-
- अजय गोस्वामी पुत्र सागर गोस्वामी निवासी कसेरवा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर हाल निवासी बिजली बंम्बा रोड थाना ब्रह्मपुरी, मेरठ।
- मोहित पुत्र कृष्णपाल निवासी माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी, मेरठ।
बरामदगीः
▶️ 06 मोबाइल फोन (लूट की घटनाओं से सम्बन्धित)
▶️ 01 पल्सर मोटरसाइकिल नं0 – यूपी 15 ईएल 2636।
▶️ 02 तमंचा मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर ।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त अजय गोस्वामी उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-
- मु0अ0स0 191/2015 धारा 392,411 भादवि. थाना सदर बाजार मेरठ।
- मु0अ0स0 381/19 धारा 392,411,326 भादवि. थाना सिविल लाइन मेरठ।
- मु0अ0स0 72/19 धारा 392,411 भादवि. थाना नोचन्दी मेरठ।
- मु0अ0स0 501/21 धारा 392,411 भादवि. थाना टीपी नगर मेरठ।
- मु0अ0स0 511/21 धारा 392 भादवि. थाना टीपी नगर मेरठ।
- मु0अ0स0 512/21 धारा 411,414,420,465 भादवि. थाना टीपी नगर मेरठ।
- मु0अ0स0 469/21 धारा 379,411 भादवि. थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 613/21 धारा 380 भादवि. थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 739/22 धारा 392,411 भादवि. थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 740/22 धारा 392,411 भादवि. थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 671/22 धारा 392 भादवि. थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 627/22 धारा 379,427 भादवि. थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 572/22 धारा 392 भादवि. थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 431/22 धारा 392,भादवि. थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 355/22 धारा 392 भादवि. थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 267/22 धारा 379 भादवि. थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 240/22 धारा 379भादवि. थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 88/22 धारा 392 भादवि. थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 503/21 धारा 392 भादवि. थाना टीपी नगर मेरठ।
- मु0अ0स0 38/23 धारा 2/3 गैंगस्ट अधि0 थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 741/22 धारा 411,413,414. थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 125/22 धारा 392 भादवि. थाना जानी मेरठ।
- मु0अ0स0 266/22 धारा 356,379,506 भादवि. थाना जानी मेरठ।
- मु0अ0स0 315/22 धारा 392 भादवि. थाना जानी मेरठ।
- मु0अ0स0 179/22 धारा 380 भादवि. थाना ब्रह्मपुरी मेरठ।
- मु0अ0स0 56/22 धारा 392 भादवि. थाना थाना ब्रह्मपुरी मेरठ।
- मु0अ0स0 109/22 धारा 392 भादवि. थाना सदर बाजार मेरठ।
- मु0अ0स0 113/22 धारा 392,411 भादवि. थाना सदर बाजार मेरठ।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त मोहित उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-
- मु0अ0स0 643/20 धारा 392 भादवि. थाना लालकुर्ती मेरठ।
- मु0अ0स0 291/20 धारा 2/3 गैगंस्टर एक्ट रेलवे रोड मेरठ।
- मु0अ0स0 220/20 धारा 411,414,420,482 भादवि. थाना रेलवे रोड मेरठ।
- मु0अ0स0 217/20 धारा 307 भादवि. थाना रेलवे रोड मेरठ।
- मु0अ0स0 206/20 धारा 356,379 भादवि. थाना जानी मेरठ।
- मु0अ0स0 665/22 धारा 392 भादवि. थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 741/22 धारा 411,413 भादवि. थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 743/22 धारा 411,414,413 भादवि. थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 744/22 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 1155/22 धारा 379,भादवि. थाना आदर्श नगर दिल्ली।
- मु0अ0स0 296/22 धारा 379 भादवि. थाना आदर्श नगर दिल्ली।
- मु0अ0स0 160/22 धारा 379 भादवि. थाना गंगानगर मेरठ।
- मु0अ0स0 38/23 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0. थाना कंकरखेडा मेरठ।
- मु0अ0स0 29/22 धारा 392,413,414 भादवि. थाना गंगानगर मेरठ।
- मु0अ0स0 42/22 धारा 392,413,414 भादवि. थाना गंगानगर मेरठ।
- मु0अ0स0 55/22 धारा 392,413,414 भादवि. थाना गंगानगर मेरठ।
- मु0अ0स0 218/22 धारा 392,413,414 भादवि. थाना गंगानगर मेरठ।
- मु0अ0स0 303/21 धारा 392,413,414 भादवि. थाना गंगानगर मेरठ।
- मु0अ0स0 266/22 धारा 356,379,506 भादवि थाना जानी मेरठ।
- मु0अ0स0 315/22 धारा 392,भादवि. थाना जानी मेरठ।
घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- निरीक्षक श्री सुभाष अत्री ( प्रभारी एस0ओ0जी0 ) मय टीम।
- उ0नि0 श्री लोकेश कुमार गौतम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
3 . उ0नि0 आनन्द कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। - है0का0 500 गौरब सिद्धू थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
- का0 1798 रोहित थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
- का0 2301 राहुल थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
- का0 217 कुवर गौरवेन्द्र थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE
