मुजफ्फरनगर 12 अगस्त। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री धर्मपाल सिंह व प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय ने वर्चुअली संवाद कर जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्षों सहित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा मेरी माटी मेरा देश अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

प्रदेश की मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किये गए मेरी माटी मेरा देश अभियान की समीक्षा करने तथा अभियान को गति देने के लिए भाजपा की वर्चुअल मीटिंग से जुड़े शहर विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरूण सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह व प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय ने स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘राष्ट्र प्रथम – सदैव प्रथम’ व मेरी माटी – मेरा देश अभियान के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा, घर – घर तिरंगा व विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन के लिए समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

मंत्री कपिल देव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आजादी के महोत्सव ने एक ऐसे भारत का दर्शन कराया है जहां किसी के साथ भेदभाव नहीं है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक भारतीय के पास अवलोकन करने का अवसर है। आगामी 25 वर्षो के अमृत काल से जुड़ने का भी अवसर है। मंत्री कपिल देव ने कहा कि आज भारत शक्तिशाली देशों के समूह जी -20 की अध्यक्षता कर रहा है। आज भारत आत्मनिर्भर है। विश्व को मानवता का पाठ पढ़ाने वाला भारत है। आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अनेक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने आह्वान किया कि हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ना है। जिस तिरंगे के लिए अनगिनत क्रांतिकारी बलिदान हुए उसी तिरंगे को हर घर फहराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *