प्रेस नोटः-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा मृतक आरक्षी की पत्नी को दिया गया नियुक्ति पत्र, अग्रिम भविष्य हेतु दी गयी शुभकामनाएं।

अवगत कराना है कि आज दिनांक 05.07.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजीव सुमन महोदय द्वारा आरक्षी स्व0 श्री महेन्द्र सिंह की पत्नी श्रीमती शशी को आरक्षी पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। श्रीमती शशी को यह नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली-1978 के अधीन प्रदान किया गया है। ज्ञात हो कि आरक्षी स्व0 श्री महेन्द्र सिंह (पीएनओ- 112514684) तैनाती थाना मंसूरपुर, की दिनांक 30.03.2021 को असमय मृत्यु हो गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा श्रीमती शशी को उनके अग्रिम भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गयीं।

MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *