-प्रेस नोट-

“सहायक पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई”

अवगत कराना है कि आज दिनांक 30.06.2023 को उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए निम्न पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक श्री आयुष विक्रम सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गयी। विदाई समारोह में सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के नाम व नियुक्ति स्थल-
1. निरीक्षक ना0पु0 श्री यशवीर सिंह ,पेशी कलां, मुजफ्फरनगर।
2. उप निरीक्षक ना0पु0 श्री खेम सिंह यादव ,थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
3. उप निरीक्षक ना0पु0 श्री सुरेन्द्र सिंह ,थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
4. उप निरीक्षक ना0पु0 श्रीमती स्वर्णलता शर्मा, महिला हेल्प डेस्क, मुजफ्फरनगर।
5. उप निरीक्षक ना0पु0 श्री रामनरेश सिंह ,महिला थाना, मुजफ्फरनगर।
6. उप निरीक्षक ना0पु0 श्री राम अवतार शर्मा ,थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।
7. उप निरीक्षक स0पु0 श्री अशोक कुमार, पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर।
8. फालवर श्री सतवीर, पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर।

MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *