सहारनपुर

डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में 22 पर मुकदमा

गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव मांडेबांस में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 22 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। एक पक्ष से 10 और एक पक्ष से 12 लोगों को नामजद किया है। उधर, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी बल तैनात किया गया है।

मंगलवार शाम गाँव मांडेबास में दो पक्षों में ट्रैक्टर पर गाने बजाने को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बाद गुस्साएं हिन्दू संगठन के लोगों ने नेशनल हाईवे भी जाम कर दिया था। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई का आश्वासन देकर हिन्दू संगठन के लोगों को शांत करा दिया था। जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। मौके पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक व सीओ सदर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। एक पक्ष के इस्लाम की तहरीर पर युवराज समेत 10 व दूसरे पक्ष के सागर की तहरीर पर गुड्डू सहित 12 अभियुक्तों पर केस दर्ज किया है।

डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

  • विपिन ताड़ा, एसएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *